Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5th और 8th क्लास रिजल्ट डेट 2026 जारी, यहां से चेक करें

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5th क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2026 तक किया गया है जबकि राजस्थान बोर्ड 8th क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 19 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2026 तक किया गया है राजस्थान बोर्ड पांचवी और आठवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा जिसे अभ्यर्थी शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर की सहायता से चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Overview राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम 2026 का अवलोकन

बोर्ड / विभागप्रारम्भिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
सत्र2025–26
परीक्षा का नामकक्षा 5 – प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा 2026
कक्षा 8 – प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 2026
कक्षा 5 परीक्षा तिथि20 फरवरी 2026 से 06 मार्च 2026
कक्षा 8 परीक्षा तिथि19 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026
परीक्षा समयदोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक
कक्षा 5 मुख्य विषयअंग्रेजी, गणित, हिंदी, पर्यावरण अध्ययन, विशेष विषय (संस्कृत / उर्दू / सिंधी)
कक्षा 8 मुख्य विषयअंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, तृतीय भाषा
रिजल्ट डेट24 मार्च 2026

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Latest News राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026: ताज़ा खबरें

राजस्थान बोर्ड पांचवी और आठवीं कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है इस बार राजस्थान पांचवीं बोर्ड में 13.68 लाख विद्यार्थी और आठवीं बोर्ड में 12.86 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं इन दोनों कक्षाओं के 26.54 लाख विद्यार्थियों के विभिन्न विषयों की 1.30 करोड़ गोपियों की जांच के लिए राजस्थान के लगभग 43000 शिक्षक लगे हुए हैं ताकि राजस्थान बोर्ड पांचवी और आठवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जा सकें।

इस वर्ष शिक्षा विभाग 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र प्रारंभ कर रहा है ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द जारी करने के प्रयास किया जा रहे हैं सबसे पहले राजस्थान दसवीं बोर्ड का रिजल्ट 20 मार्च को और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 28 मार्च को जारी करने का प्रयास है जबकि राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे इसी दिन समान प्रश्न पत्र योजना का परिणाम भी जारी किया जाएगा ताकि 25 मार्च को जब मेगा पीटीएम का आयोजन हो तो अभिभावकों को बच्चों का रिजल्ट दिखाया जा सके।

How to Check Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिजल्ट ऑप्शन में क्लास 5th और 8th रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अपनी कक्षा, रोल नंबर, जिला एवं कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • इससे विद्यार्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • फिर अपना रिजल्ट चेक कर लेना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Important Links

Rajasthan Board 5th 8th Class Result Date24 March 2026
Rajasthan Board 5th 8th Result 2026Update Soon
Official Websiteclick here
WhatsApp channelclick here
Telegram channelclick here

Leave a Comment