Rajasthan Tarbandi Yojana 2026: राजस्थान तारबंदी योजना के तहत सरकार देगी 56000 रुपये तक की सब्सिडी, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026: राजस्थान में अधिकतर किसानों के लिए फसल उत्पादन में सबसे बड़ी चुनौती वन्यजीवों, विशेषकर नीलगाय और आवारा पशुओं द्वारा फसल को होने वाला नुकसान है इस समस्या के समाधान और किसानों की सहायता के लिए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान तारबंदी योजना चलाई गई है राजस्थान तारबंदी योजना का उद्देश्य खेतों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाना है ताकि नीलगाय और आवारा पशु फसलों को नष्ट नहीं कर सकें।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Latest News

राजस्थान के किसान अपने खेतों के चारों तरफ तारबंदी करते हैं तो इसमें खर्चा काफी आता है इसलिए आवारा पशुओं और जंगली जानवरों के नुकसान से बचाने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत तारबंदी फेसिंग योजना को और अधिक प्रभावी बनाया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

राजस्थान तारबंदी योजना के लिए किसान घर बैठे राज किसान पोर्टल से अथवा ईमित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है यह योजना ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर है राजस्थान तारबंदी योजना के तहत लाभार्थी किस को अधिकतम ₹40000 से लेकर ₹56000 तक का अनुदान दिया जाता है यानी किस की लागत का 50 से 70% अनुदान मिलता है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Eligibility

  • राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ सभी श्रेणी के किसानों को दिया जाता है।
  • व्यक्तिगत आवेदन करने वाले किसान के पास अब न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर (करीब 2 बीघा) कृषि भूमि होना जरूरी है।
  • यदि किसान के पास भूमि कम है तो वह दूसरे किसान के साथ मिलकर समूह में आवेदन कर सकता है।
  • किसान अपने जिले के कृषि विभाग से तारबंदी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • व्यक्तिगत या समूह में प्रति कृषक 400 रनिंग मीटर की सीमा तक अनुदान देय होगा एवं खेत की पेरीफेरी की लंबाई 400 मीटर से अधिक होने पर शेष दूरी में किसान द्वारा स्वयं के स्तर पर तारबंदी की जाएगी।
  • किसी भी ट्रस्ट/ सोसायटी/ स्कूल/ कॉलेज/ मंदिर/ धार्मिक संस्थान आदि को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • तारबंदी में किसी प्रकार का विद्युत करंट प्रवाहित नहीं किया जाएगा। अनुदान प्राप्त करने के बाद तारबंदी का रखरखाव एवं मरम्मत की पूरी जिम्मेदारी स्वयं किसान की होगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Subsidy Details

  • तारबंदी के लिए व्यक्तिगत किसान को न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर (करीब 2 बीघा) कृषि भूमि होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक लागत का 50% अथवा अधिकतम 40000 रुपए, जो भी कम हो वह किसान को अनुदान दिया जाएगा यदि पेरिफेरी की लंबाई 400 मीटर से अधिक है तो शेष दूरी में कृषक द्वारा स्वयं के स्तर पर तारबंदी लगानी होगी।
  • व्यक्तिगत लाभार्थी किसान लघु/ सीमांत श्रेणी होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक लागत का 60% अथवा अधिकतम 48000 रुपए, जो भी कम हो प्रत्येक किसान को अनुदान दिया जाएगा जबकि 400 रनिंग मीटर से अधिक होने पर शेष दूरी में किस द्वारा स्वयं के स्तर पर तारबंदी की जाएगी।
  • यदि किसान के पाRajasthan Tarbandi Yojana 2026 Required Documents
  • किसान के पास जन-आधार कार्ड होना चाहिए।
  • जमाबंदी की नकल होनी चाहिए जो 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं हो या राजस्व विभाग द्वारा प्रदत्त स्वामित्व की पासबुक की प्रामाणिक छाया प्रति होनी चाहिए।
  • लघु सीमांत श्रेणी की जन आधार कार्ड में सिडिंग अथवा आवश्यक राजस्व विभाग से जारी प्रमाण।
  • तारबंदी करने पर व्यय की गई राशि के बिल।
  • आवेदक का बैंक खाता जन आधार में लिंक होना अनिवार्य है जिस राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी अपने जन आधार कार्ड में सभी जानकारी अपडेट रखें।स जमीन कम है तो वह समूह के रूप में आवेदन कर सकता है यदि किसान समूह में आवेदन करते हैं तो भी इसी प्रकार सब्सिडी दी जाएगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Required Documents

  • किसान के पास जन-आधार कार्ड होना चाहिए।
  • जमाबंदी की नकल होनी चाहिए जो 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं हो या राजस्व विभाग द्वारा प्रदत्त स्वामित्व की पासबुक की प्रामाणिक छाया प्रति होनी चाहिए।
  • लघु सीमांत श्रेणी की जन आधार कार्ड में सिडिंग अथवा आवश्यक राजस्व विभाग से जारी प्रमाण।
  • तारबंदी करने पर व्यय की गई राशि के बिल।
  • आवेदक का बैंक खाता जन आधार में लिंक होना अनिवार्य है जिस राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी अपने जन आधार कार्ड में सभी जानकारी अपडेट रखें।

How to Apply Rajasthan Tarbandi Yojana 2026

  • राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है इसे अभ्यर्थी स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र पर जाकर भर सकता है।
  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राज किस की आधिकारिक वेबसाइट rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • फिर अभ्यर्थी को होम पेज पर किसान/नागरिक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको जन आधार कार्ड नंबर भरकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  • जिससे आपकी फैमिली मेंबर की डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी अब इसमें जिसके नाम पर जमीन है उसका नाम सेलेक्ट करना है और ओटीपी भेजें पर क्लिक करना है।
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद कृषि सब्सिडी सेवाएं के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे और फिर तारबंदी पर अनुदान ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आपको इस योजना से संबंधित सभी दिशा निर्देश और पात्रता नियम दिखाई देंगे जिन्हें आपको अच्छे से देख लेना है और नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद जन आधार कार्ड से सभी डिटेल लेकर आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी और बची हुई शेष जानकारी को आप सही-सही भर देंगे।
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज आपको अपलोड करने हैं फिर सभी जानकारी अच्छे से एक बार और चेक कर लेनी है और फाइनल सेव कर देना है और अंत में प्राप्त रिसिप्ट आपको रख लेनी है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Important Links

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Apply Onlineclick here
Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Notificationclick here
Official Websiteclick here

Leave a Comment