Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2025 की परीक्षा में राज्य स्तर और जिला स्तर पर निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें राजस्थान बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी राज्य स्तर पर 12वीं पास छात्रा को 51 हजार रुपए एवं 10वीं पास छात्रा को 31000 रुपए की राशि दी जाएगी राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 रखी गई है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि

पुरस्कार राशि राज्य स्तरीय:

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका51,000 रुपए
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका31,000 रुपए

पुरस्कार राशि जिला स्तरीय

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका11,000 रुपए
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका11,000 रुपए

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility

राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ मार्क्स या अधिक अंक प्राप्त एकल पुत्री या द्विपुत्री परिवार की केवल बालिका आवेदन कर सकती हैं।

  • राज्य या जिला स्तरीय योग्यता कर्म में निर्धारित स्थान तक।
  • निर्धारित प्राप्तांक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर।
  • एकल पुत्री या दो संतानों वाले परिवार में केवल दोनों पत्रिया।
  • तीन पटरिया जिनमे दो पुत्रियां जुड़वा हो।

राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 के लिए कट ऑफ अंक

परीक्षाराज्य स्तर पर निर्धारित Cut Off Marks
माध्यमिक परीक्षा585
माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा594
उच्च माध्यमिक परीक्षाविज्ञान – 490, वाणिज्य – 486, कला – 489
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षाविज्ञान – 338, वाणिज्य – 338, कला – 470
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा467
प्रवेशिका परीक्षा534

राज्य स्तर पर कट ऑफ मार्क्स यहां पर टेबल में उपलब्ध करवा दिए हैं जबकि प्रत्येक जिले के अनुसार कट ऑफ मार्क्स अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Required documents

  • छात्रा का आवेदन फॉर्म।
  • ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित माता-पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र।
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा पत्र।
  • परिवार राशन कार्ड/ जन आधार कार्ड की फोटो प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
  • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चेक की प्रति जिसमें बैंक संबंधी सभी विवरण स्पष्ट पठनीय हो जैसे खाता संख्या, IFSC कोड, ब्रांच कोड एवं बैंक फोन नंबर आदि जो बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापित हो।
  • आधार कार्ड/ मतदाता पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति।
  • आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की सत्यापित फोटो प्रति।

How to Apply Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान अकाल पुत्री दी पुत्री योजना 2025-26 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • आवेदन करने से पहले राज्य स्तर और जिला स्तर कट ऑफ अंक और सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म एवं शपथ पत्र को A4 आकार के कागज पर प्रिंट कर लेना है।
  • इसके बाद आवेदक को फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • फिर आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा के विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा) अग्रेषित करवाये।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिए गए स्थान पर निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links

Last Date Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Form22 February 2026
Official Websiteclick here
WhatsApp channelclick here
Telegram channelclick here

Leave a Comment