Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संविदा के आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल के कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें योग्य अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन 21 मई से लेकर 22 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न ब्रांच में कनिष्ठ अभियंता, सहायक प्रबंधक, लेखा अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सहायक, स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है इसमें चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 11 महीने के अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फार्म निर्धारित प्रारूप में भरकर ईमेल या व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा भेजना होगा।

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 22 जून 2025 को श्याम 5:00 बजे तक या इससे पहले प्राप्त हो जाना चाहिए जो अभ्यर्थी सरकारी क्षेत्र या संबंधित पदों में कार्य करने का अनुभव रखते हैं उनके लिए यह शानदार अवसर है दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती की योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां विस्तार से दी गई है।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationDelhi Police Housing Corporation Limited (DPHCL)
Post NameTechnical & Non-Technical Contractual Posts
Contract Period11 Months
Vacancies23 Posts
Salary/ Pay Scale25,000 to 35,000
Job LocationNew Delhi
CategoryDelhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling date21 May to 22 June 2026

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start DateMay 2026
Application Last DateJune 2026
Exam DateTo be notified

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Application Fee

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन भर सकते हैं।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Age Limit

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 53 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 21 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Educational Qualification

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 में पोस्ट के अनुसार पदों की संख्या, मासिक वेतन, शैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव सहित संपूर्ण जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा दी है।

तकनीकी पद (Technical Posts)

पद का नामरिक्तियांमासिक वेतनशैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव
कनिष्ठ अभियंता (सिविल)06रु. 35,000/-सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक / बी.ई या डिप्लोमा होना चाहिए।
भवन निर्माण, डिजाइन या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत)01रु. 35,000/-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक / बी.ई या डिप्लोमा होना चाहिए।
भवन निर्माण, डिजाइन या संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
कनिष्ठ अभियंता (क्यूएस एवं सी)01रु. 35,000/-सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक / बी.ई या डिप्लोमा।
क्यूएस एंड सी (Quantity Surveying & Contracting) के प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।
कनिष्ठ अभियंता (योजना)02रु. 35,000/-सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक / बी.ई या डिप्लोमा।
पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर या औद्योगिक क्षेत्रों में संचालन एवं रखरखाव (O&M), मरम्मत या निर्माण परियोजनाओं की योजना, शेड्यूलिंग और मॉनिटरिंग में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।
कनिष्ठ अभियंता (गुणवत्ता)02रु. 35,000/-सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक / बी.ई या डिप्लोमा।
किसी भी सरकारी इकाई या पीएसयू (PSU) परियोजनाओं में मरम्मत, रखरखाव या निर्माण कार्यों के गुणवत्ता आश्वासन / गुणवत्ता नियंत्रण (QA/QC) में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।
कनिष्ठ अभियंता (बिलिंग और अनुबंध)02रु. 35,000/-सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक / बी.ई या डिप्लोमा ।
पीएसयू यूटिलिटी या ईपीसी (EPC) कंपनियों में रखरखाव या निर्माण कार्यों के लिए बिलिंग, क्वांटिटी सर्वेइंग और कॉन्ट्रैक्ट एडमिनिस्ट्रेशन में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।

गैर-तकनीकी पद (Non-Technical Posts)

पद का नामरिक्तियांमासिक वेतनशैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव
सहायक प्रबंधक (प्रशासन)01रु. 40,000/-व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर (Post Graduate) के साथ 5 वर्ष का अनुभव, अथवा बीबीए (BBA) या समकक्ष योग्यता के साथ 7 वर्ष का अनुभव।
GeM पोर्टल, निविदा प्रक्रिया, MoU ड्राफ्टिंग, MoM तैयार करने तथा सरकारी सेवा नियमों/वित्तीय नियमों (CPWD/GFR) के तहत लिपिकीय कार्य का अनुभव होना चाहिए।
लेखा अधिकारी01रु. 40,000/-एमबीए (MBA) या एम.कॉम (M.Com) की डिग्री।
लेखा (Accounts) क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव व ज्ञान।
निविदा प्रक्रिया, सेवा नियमों, वित्तीय नियमों और सीपीडब्ल्यूडी/सरकार के सामान्य वित्तीय नियमों (GFR) की जानकारी आवश्यक है।
सहायक01रु. 35,000/-किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) डिग्री।
कार्यालय प्रशासन, GeM पोर्टल और लिपिकीय कार्य में 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
सेवा नियमों, वित्तीय नियमों और सामान्य वित्तीय नियमों (GFR) का ज्ञान आवश्यक है।
कंप्यूटर प्रोग्रामर01रु. 35,000/-एमसीए (MCA) के साथ 3 वर्ष का अनुभव, या बीसीए (BCA) के साथ 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)01रु. 30,000/-स्नातक (Graduate) डिग्री के साथ शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) में डिप्लोमा।
कंप्यूटर का ज्ञान, बैठक की कार्यवाही (MoM) तैयार करने एवं लिपिकीय कार्य का अनुभव होना चाहिए।
कनिष्ठ सहायक02रु. 25,000/-कार्यालय प्रशासन में 3 साल के अनुभव के साथ स्नातक (Graduation) होना चाहिए, या
5 वर्ष के अनुभव के साथ उच्च माध्यमिक (12th / Higher Secondary) उत्तीर्ण होना चाहिए।
कंप्यूटर ऑपरेटर02रु. 25,000/-कंप्यूटर अनुप्रयोगों में डिप्लोमा (Diploma in Computer Applications) होना चाहिए।
संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 महीने का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Selection Process

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन आवेदन फॉर्म की जांच, योग्यता एवं अनुभव का मूल्यांकन, साक्षात्कार या दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026

  • सबसे पहले दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट dphcl.com पर जाना है।
  • इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है और फिर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों के स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगानी है या फिर आप सभी दस्तावेजों को स्कैन करके पीडीएफ फाइल भी बना सकते हैं।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर पंजीकृत डाक द्वारा नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फार्म निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि तक या उससे पहले बहुत जाना चाहिए।
  • अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म पंजीकृत डाक के अलावा ईमेल या व्यक्तिगत रूप से भी जमा करवा सकता है।

आवेदन भेजने का पता (Office Address):
दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड,
कमरा संख्या 1319, 13वीं मंजिल, टावर II, नई पीएचक्यू बिल्डिंग,
जय सिंह रोड, नई दिल्ली – 110001 फोन नंबर: 011-20818868

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Important Links

Start Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 form21 May 2026
Last Date Offline Application form22 June 2026
Application formclick hereNon-click here
Official Notificationclick here
Official Websiteclick here
WhatsApp channelclick here
Telegram channelclick here

Leave a Comment