Rajasthan CET Exam Date change 2026 : सीईटी 12 की परीक्षा दिसंबर में और ग्रेजुएशन cet जनवरी में होगी

Rajasthan CET Exam Date change 2026 : सीईटी 12 की परीक्षा दिसंबर में और ग्रेजुएशन cet जनवरी में होगी राजस्थान कर्मचारी आयोग मे समान पात्रता यानि CEt की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है राजस्थान मे चुनाव की स्तिथि को देखते हुए संसाधनों के उपलब्धता को देखते हुए समान पात्रता की तिथि मे बदलाव किया गया है

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अब सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा दिसंबर माह के पहले सप्ताह मे और सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी

Rajasthan CET Exam Date change 2026 :

Rajasthan CET Exam Date change 2026 overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामराजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2026
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा स्तरसीनियर सेकेंडरी और स्नातक स्तर
CET सीनियर सेकेंडरी की नई अवधिदिसंबर 2026 का पहला सप्ताह
CET स्नातक स्तर की नई अवधिजनवरी 2027 का दूसरा सप्ताह
परीक्षा कार्यक्रम बदलने का कारणचुनावों के दौरान संसाधनों की उपलब्धता
विस्तृत परीक्षा तारीखआधिकारिक नोटिस के माध्यम से जारी होगी

राजस्थान CET परीक्षा की तारीखों में क्या बदलाव हुआ है ?

राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा पहले भी CET सीनियर सेकेंडरी स्तर तथा CETस्नातक स्तर की परीक्षा का कार्यकर्म जारी किया गया था अब जब राजस्थान में चुनाव का दौर चल रहा है तो इस कारण से राजस्थान में समान पात्रता परीक्षा की तिथियों मे बदलाव किया गया है

अभ्यर्थियों के लिए पुराने और नए परीक्षा कार्यकर्म को नीचे दिया गया है

CET का स्तरपहले घोषित परीक्षा कार्यक्रमनया परीक्षा कार्यक्रम
CET सीनियर सेकेंडरी स्तर23 से 25 अक्टूबर 2026दिसंबर 2026 का पहला सप्ताह
CET स्नातक स्तर1 से 3 दिसंबर 2026जनवरी 2027 का दूसरा सप्ताह

इस बदलाव के अनुसार अब अक्टूबर मे निर्धारित CET परीक्षा अब दिसंबर में होगी इसी प्रकार दिसंबर मे होने वाली परीक्षा अब जनवरी मे होगी

CET परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव का कारण

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक राज जी ने बताया है कि राजस्थान मे चुनावों के चलते संसाधनों की उपलबद्धता के कारण ऐसा फैसला लिया गया है

बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी मे की विशेष चुनाव का नाम नहीं बताया गया था इसलिए अभ्यर्थी केवल आधिकारिक रूप से जारी जानकारी को ही सही मानें

क्या CET की नई तारीख घोषित हो गई है?

अभी तक राजस्थान CET 2026 की तरीखवार विस्तृत सूचना जारी नहीं की गई है अभी तक केवल यह बताया गया है कि :

  • CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में होनी है
  • CET स्नातक स्तर की परीक्षा जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह मे होगी
  • इसकी जानकारी विस्तृत रूप में जल्दी ही जारी की जाएगी

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी

Rajasthan CET Exam Date Change 2026 के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिलेगा। हालांकि, परीक्षा आगे बढ़ने के कारण तैयारी को रोकना उचित नहीं होगा।

अभ्यर्थी नए परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखकर अपना अध्ययन जारी रखें। सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी निश्चित तारीख पर तब तक विश्वास न करें, जब तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया जाता।

परीक्षा शहर, प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी भी बोर्ड की ओर से निर्धारित समय पर जारी की जाएगी। फिलहाल केवल परीक्षा अवधि में बदलाव की जानकारी दी गई है।

CET Exam Date Change 2026 की जानकारी के लिए जरूरी लिंक

WhatsApp channelclick here
Telegram channelclick here
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट जरूर देखें click here
ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट डाउनलोड करेंclick here

राजस्थान ग्राम पंचायत की फाइनल वोटर लिस्ट जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 को जारी किया था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने और आवश्यक संशोधन के बाद 25 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई।

अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त और स्वीकृत आवेदनों के आधार पर जोड़े, हटाए या संशोधित किए गए नामों की सूची पूरक सूची के रूप में तैयार की जाती है। आयोग के आदेश में इसे Supplementary-2 और अंतिम सूची के साथ उपलब्ध सूची को Final With Supplementary-2 के रूप में बताया गया है।

अगर डाउनलोड पोर्टल पर मूल अंतिम सूची और पूरक सूची सहित अपडेटेड सूची के अलग-अलग विकल्प दिखाई दें तो नवीनतम उपलब्ध सूची की भी जांच करें।

Leave a Comment